Monday, December 31, 2012


लिखती हूँ एक ख़त. तुम्हारे नाम
I wrote this poem yesterday..a humble tribute, maybe...hope it jogs your memory for a while, at least..

आज सुबह मैने देखा है इक ख्वाब,
तुम हो उदासआँखें हैं पुर-आब(भीगी),
दुआएँ करते हो मेरे लिए, देते हो मुझे श्रद्धांजलि,
मेरी अम्मा को समझाते हुए, मेरे अब्बा को देते तसल्ली

मैं सिर्फ़ उनकी बेटी नहीं , इस क़ाएनात(यूनिवर्स) की बेटी हूँ,
मैं सिर्फ़ एक सिमटी हुई आवाज़ नहीं,
तुम्हारे सीनों में परवाज़ करती(घूमती) हुई गूँज हूँ मैं...
मेरे होठों पे तबस्सुम(स्माइल) अब ढूँढना ना तुम,
सुर्ख(लाल) आँखों की वहशत में कहीं हो गई हूँ गुम
नाज़ुक कलाईयों को, मुस्कुराहतों को, शोखियों(विवॅसिटी) को,
दहशत के सौदागरों ने ख़ून से रंग दिया है

निकली थी घर से बे-सर--सामान(विदाउट एनी थिंग),
था ख्वाब एक सीने में की मुझे भी कुछ बनना है;
अपने अब्बा का सहारा, अपनी अम्मी का दर्द दूर करना है;
हूँ मैं सीता की, ह्ववा की, मरयम की बेटी,
हूँ मैं तुम्हारे नैनों में बसी, मोती सी बेटी.

बस कुछ दिन और ज़ख़्म हैं, कुछ और रातें सरगर्म हैं,
कुछ मेहनत और..अम्मा!
ज़िंदगी की धूप छाँटेगी, सवेरा रात के दामन को चीरता हुआ,
एक नया कल ले कर आएगा

उस रात की सर्द खामोशी मेरे आगोश(आँचल) में दफ़न है,
सर्द हैं जज़्बात मेरे, तुम्हारी महफ़िल की नज़र हैं,
मेरी आबरू पाश-पाश, मेरे सीने में चुभन है,
मेरी हिफ़ाज़त ना कर सके तुम, बस यही छोटा सा गिला(कंप्लेंट) है
रेज़ा-रेज़ा कर के पावं तले मेरी इफ्फत(सेल्फ़ रेस्पेक्ट) को,
तार-तार करके जनाज़ा उठाए मेरी इस्मत(ऑनर) का,
पूछती हूँ एक सवाल तुमसे
क्या ज़िंदा रहने की भी क़ीमत चुकानी पड़ती है?
क्या मेहनत के पसीने की खुश्बू भी तुम्हे आबरू-रेज़ी(रेप) की तरफ खेंचती है?
क्या मेरी आँखों के समंदर में तुम्हे दर्द नही दिखता ?
दिखता नहीं तुम्हे एक शम्मा जो आँधियों के बमुक़ाबिल(ख़िलाफ) जूझ रही है,
मेरी पेशानी(माथे) की सिलवटें क्या तुम्हे अपने गुरूर(अहम) की चादरों सी लगती है,
जिसे तुमने लम्हे भर में उतार फेंका?

मेरा आज़ाद मुस्तक़्बिल(फ्यूचर) क्या तुम्हारी मुट्ठी में क़ैद है?
मेरा टिमटिमाता सा सूरज क्या तुम्हारी आँधियो की ज़द(क़ब्ज़े) में है?
सवाल पूछती हूँ मैं तुमसे

कह दो की तुम्हारी तरक़्क़ियाँ, तुम्हारे उसूल, तुम्हारे क़ानून,
सब मेरी साँसों से उलझ कर टूट गये हैं,
कह दो की जिस नन्ही कली को तुम जन्म देते हो,
उसकी हिफ़ाज़त खुदा पे छोड़ देते हो,
कह दो की तुम्हारे आदाब--ज़वाबित(तौर-तरीक़े)
मेरे खून के रंग से और नुमाया(साफ) दिखाई देते हैं

मेरे जिस्म की लाचारी, मेरा चाक(टॉर्न) दामन,
मेरी खामोशियाँ, मेरा दर्द, मेरी आहें,
मेरी चीख, वो मंज़र, वो वहशियाना निगाहें
सभी तुम्हारी महफ़िलों के चिरागों को लहू देते हैं,
मेरी सिसकती हुई आवाज़ तुम्हारे मैखानों(शराबखानों) में होते हुअय रक्स(नाच) को जिला(ज़िंदगी) देती हैं,
मेरी पुर्नम(भीगी हुई) आँखों के प्यालों से तुम्हारी मैय(शराब) में सुरूर आता है

कह दो की तुम्हारी तमाम बातें फक़त फरेब है,
कह दो की मेरी दर्द-आमेज़(दर्द भरी) दास्ताँ तुम्हे ज़ेब(अच्छी लगती) है

ज़ुहैर बिन सग़ीर, IAS
Vishesh Sachiv, Mukhyamantri
Uttar Pradesh
30.12.2012

Monday, July 23, 2012

LARZISHEIN.....


Another of my poems...hope u like it...I did feel a 'larzish', after having written this piece...hmmm !!!



लरज़िशें…(कंपकपाहट)






दामन-ए-उलफत(मोहब्बत) फैलाए बैठा है इक फ़क़ीर,

ना जाने कौन सी दोआ पढ़ता है इक फ़क़ीर;

लब खामोश हैं, दीदा-ए-तर(भीगी आँखें) तो देखा है,

कहाँ से आया, किस रस्ते जाता है इक फ़क़ीर ?…


खूब देखी राह, कोई पैग़ाम ना आया,

रात है गुज़री करवट-करवट, कोई हमराज़(दोस्त) ना आया;

बाम-ओ-दर(टेरेस & डोर) सो गये, किसी ने कफ़न ऊढाया

मौत तो है दूर अभी, फिर ये दस्तक कौन लाया ?….


कोई मौसम, कोई चेहरा रास नहीं आता,

वो क्या गये, क़रार-ए-दिल नहीं आता;

सावन बीता, बूँदें सूखी जाती हैं,

ऐसा रोए, ज़िक्र-ए- चश्म-ए-नमनाक (भीगी आँखों का चर्चा) नही आता…


दहलीज़ को चूमती हुई जाड़े की धूप से पूछो,

खिज़ा(पतझड़) से कभी आतिश-ए-गुल(दहेकते फूलों) की कहानी पूछो;

टूट के जिसने तुम्हे चाहा था कभी,

उस टूटे हुआी शख्स की दास्तान-ए-रवानी पूछो…


ज़रा सी बात पे रूठ जाने का सिलसिला छोड़िए,

आप मुस्कुरायें तो दिल-ए-नाज़ुक पे नवाज़िशें(
मेहरबानी
) होती हैं;

सुना है लबरेज़(भरी हुई) आँखें भी दुआएं देती हैं,

छलकते बादलों से ही तो बारिशें होती हैं…


तपिश(गर्मी) वही, लरज़िश(कंपकपाहट) वही, तेरा नाम लिखने की आदत वही,

फिर नमाज़-ए-इश्क़ पढ़ी, फिर इश्क़ ही इबादत सही;

टूटने बिखरने का खेल जारी है ज़ुहैर,

जबकि क़स्में खूब खाईं-अब नही, अब नही…!!



Larzishein…
(Tremblings)

Daaman-e-ulfat(love) phailaye baitha hai ik faqeer,
Na jaane kaun si dua’a padhta hai ik faqeer;
Lab khamosh hain, deeda-e-tar(moist eyes) to dekha hai,
Kahan se aaya, kis raste jaata hai ik faqeer ?…

Khoob dekhi raah, koi paighaam na aaya,
Raat hai guzri karvat karvat, koi hamraaz(friend) na aaya;
Baam-o-dar(terrace & door) so gaye, kisi ne kafan udhaya,

Maut to hai door abhi, phir ye dastak kaun laya ?….


Koi mausam, koi chehra raas nahin aata,
Wo kya gaye, qarar-e-dil nahin aata;
Saawan beeta, boondein sookhi jaati hain,
Aisa roye, zikr-e- chashm-e-namnaak (story of moist eyes) nahi aata…


Dehleez ko choomti hui jaade ki dhoop se poochho,
Khizaan(autumn) se kabhi aatish-e-gul(fire of the flower) ki kahaani poochho;
Toot ke jisne tumhe chaha tha kabhi,
Us tootay huay shakhs ki daastan-e-ravaani poochho…


Zara si baat pe rooth jaane ka silsila chhoriye,
Aap muskurayein to dil-e-nazuk pe nawazishein(graciousness) hoti hain;
Suna hai labrez(brimming) aankhein bhi duaein deti hain,
Chhalakte baadlon se hi to baarishein hoti hain…


Tapish(warmth) wahi, larzish(trembling) wahi, tera naam likhne ki aadat wahi,
Phir namaz-e-ishq parhi, phir ishq hi ibaadat sahi;
Tootne bikharne ka khel jaari hai zuhair,
Jabki qasmein khoob khaeen-ab nahi, ab nahi…!!

ZUHAIR BIN SAGHIR                                                                                



Saturday, June 30, 2012


Raat.....

Koi raat tumhe yaad karti hai,
Kai khwaab tumhe satate honge;


Wo raat, jiske kisi goshe mein hamare qehqahe(laughter),
Door talak khamoshiyon ke paar jaate honge;


Wo raat jiske daaman mein qurbatein(closeness) theen, nazdeekian bhi theen,
Wo raat jiske aangan mein aahein theen, siskian bhi theen;


Suna hai kaee raaton se wo soya nahin hai,
Raat pighalti hai, roshni ke qadam aate honge….!!


Ye raatein sukoon bhi hain, junoon bhi hain,
Ye raatein intezaar bhi hain, qaraar bhi hain;
Ye raatein jazbaat poshida(concealed) rakhti hain, 
Ye raatein hamein ghamzada(sorrowful) kyun rakhti hain?
Ye raatein tanhaai bhi hain, visaal(union) bhi hain,
Ye raatein bataati hain, kai guzre huay saal bhi hain;


Ye raatein jaagti hueen aankhein bhi hain,
Ye raatein uljhi hui saansein bhi hain;
Ye raatein khwaab bhi hain, aawaaz bhi hain
Ye raatein dost bhi hain, raaz bhi hain;


Raat manoos(familiar) bhi hai, mayoos bhi hai,
Raat agar khanjar-e-zaalim hai, to purkhuloos(generous) bhi hai;   
Raat agar tasveer-e-yaar hai, to dil-pase-zindah(heart-in-chains) bhi hai,
Raat agar mausam-e-bahaar hai, to ehsaas-e-bekaraan(unfathomable feelings) bhi hai;
Raat ke baad agar andhera hai,to azaan-e-bilal-e-habashi bhi hai,
Raat ke baad agar sehra hai, to naseema-e-zindagi(breeze of life) bhi hai;


Khanjar-e-qaatil ki agar daastaan hain raat,
Sukoon ka sabab, ghamkhwaron(wounded) ki zubaan hai raat


Na raat hoti, to umr bhar imtehaan hota,
Na raat hoti, to safar ye veeran hota,
Na raat hoti, to kaun sunta, sunata kaun?
Na raat hoti, to mazdooron ka paseena sukhata kaun???

                                                               Zuhair Bin Saghir